जोगिंद्रनगर में गेहूं की कटाई को जा रही महिलाओं की गाड़ी लुढ़की।

By: May 8th, 2019 5:16 pm

अपने रिश्तेदार के घर गेहूं की कटाई करने आ रही महिलाओं से भरी टाटा सूमो थानागढ़ के लुढ़कने से आधी दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई हैं। धर्मपुर के गांव कौंसल से चली महिलाएं गेहूं कटाई के लिए जोगिंद्रनगर के योरा के लिए आ रही थी। थानागढ़ के पास गाड़ी लगभग 100 फीट नीेचे लुढ़क गई। जिसमें चालक रोशन लाल समेत मीना देवी, कोशल्या देवी, सुनीता देवी, रूमा देवी, सौमा देवी, रीमा देवी,रूमा देवी, गोवरी देवी व सुंफली देवी शामिल हैं। दुर्घटना में चालक रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हैं। घायल महिलाओं ने जैसे—कैसे चालक समेत अन्य को भी गाड़ी से बाहर निकाला व एंबुलेंस को सूचित किया। तब तक उनके अन्य रिश्तेदार भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। घायलों को 108 व निजी गाडिय़ों से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App