ज्यूरी में बौद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी आस्था

By: May 23rd, 2019 12:08 am

रामपुर बुशहर -ज्यूरी पंचायत के कोटला मंे बुधवार को नवनिर्मित बौद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से आए सैंकड़ों बौद्ध अनुयायियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देहरादून से विशेष रूप से आए अवतारी लामा खांगसर रिनपौछे ने मंदिर में लोगों को पूजा पाठ कर समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अनुयायियों को प्रवचन दिए और सबको सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बौद्ध मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम से ही लोगों ने आना शुरू हो गया था। जिनके रहने और खाने पीने के व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की गई थी। जिसके बाद अगली सुबह भी  लाहुल स्पीति, काजा, रामपुर, सराहन, निचार, सांगला, भावा, रिकांगपिओ, रौपा वैली व कल्पा आदि क्षेत्रांे से सैंकड़ों बौद्ध अनुयायी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। लामा द्वारा पूरे विधान विधान से बौद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की करने के  बाद मंदिर लोगों के लिए समर्पित किया। वहीं उन्हांेने आए हुए लोगों को बुद्ध भगवान का संदेश भी प्रवचन के माध्यम से दिया। उन्होंने भगवान से लोगांे की समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली बने रहने की प्रार्थना भी की। जिसके बाद लोगों में उनसे आशीर्वाद भी लिया। इसके  बाद दूर दूर से आए लोगांे के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय लोगांे ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर निर्माण पर करोड़ रूपए के करीब राशि खर्च की गई है। जिसमें कुशल व निपुण कारीगरों ने मंदिर की दिवारों पर सुंदर व मनमोहक नक्काशी को उकेरा है। जिससे मंदिर की खुबसूरती और अधिक बढ़ गई है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हर आदमी मंदिर में पूजा अर्जना करने जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App