ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 11th, 2019 12:04 am

मेरा विवाह कब होगा और मेरा भविष्य कैसा होगा?

                                                   -नीरू ,शिमला

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा। आप अपने जीवन  में सही मुकाम पाएंगे। आपके विवाह के संकेत 2019 के अंतिम चरण में बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

क्या नया घर खरीदने की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?                                

                                               -रोहित,बिलासपुर

आपके लिए संपत्ति या घर खरीदने के लिए समय बिलकुल ठीक चल रहा है। इसके बावजूद संपत्ति खरीदने के ज्यादा संकेत 2020 में बन रहे हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

क्या विदेश जाने के मेरे कोई संकेत बनते हैं?

                                                         -मीना,ऊना

आपके विदेश जाने के संकेत तो बनते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ समय लग सकता है। विदेश जाने की संभावनाएं 2019 और 2020 के मध्य बन रही हैं, पर आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। नीलम पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मैं विदेश कब जाऊंगा?

                                                     -प्रतीक, सोलन

आपके विदेश जाने के संकेत वर्ष 2019 और 2020 में बन रहे हैं और आपका वहां स्थायी निवास भी होगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी? 

                                                     -विनोद गुप्ता,सुंदरनगर

28 अक्तूबर, 2020 तक बृहस्पति और शुक्र की भावदशा आपके करियर के लिए बिलकुल सही रहेगी। इस दौरान आपको नौकरी के कुछ अवसर भी मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App