ज्वालामुखी से कांगड़ा-चंबा तक काजल को साथ

ज्वालामुखी, कांगड़ा-चंबा—कांगड़ा-चंबा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने गुरुवार को ज्वालामुखी विधानसभा हलके का दौरा कर 17 चुनावी सभाएं की। इस दौरान हर जगह लोगों ने खूब भीड़ उमड़ पड़ी। मां ज्वाला की नगरी में युवा, महिलाओं व बुजुर्ग वोटरों ने उनका स्वागत किया। चूंकि पवन काजल की पृष्ठभूमि साधारण से किसान परिवार की रही है। ऐसे में उन्हें किसानों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। जगह-जगह किसानों ने उनका स्वागत किया। काजल जहां भी गए, लोग उनका विनम्र स्वभाव देखकर खूब प्रभावित हुए। काजल ने  चुनावी सभाओं में कहा कि वह गरीब,महिला, किसान, कर्मचारी, युवा, व्यापारी व बेरोजगारी जैसे वर्गों के मसलों को लेकर चुनावों में उतरे हैं। काजल ने कहा कि वह भाषण की जगह काम करने में यकीन रखते हैं। जो कहते हैं करके दिखाते हैं। काजल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार बलि का बकरा कहना उनका नहीं, बल्कि हर किसान और युवा का अपमान है। उन्होंने देहरियां, गुम्मर, सलिहार, लगड़ू, खुंडियां, थिल व कथोग आदि क्षेत्रों में सभाएं कीं। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में पूर्व विधायक संजय रतन के अलावा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर काजल के समर्थन में कांग्रेस के कई संगठन कांगड़ा से लेकर चंबा तक प्रचार में लगे हुए हैं।

 सीधे महिलाओं के खाते में जाएंगे 72 हजार रुपए

कांग्रेस पार्टी सरकार बनने के बाद न्याय योजना के  पात्र गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देगी। यह रकम सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि 23 मई को मोदी सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद नौकरियांे पर फोकस करने वाली है। कांग्रेस प्यार में यकीन रखती है,जबकि भाजपा के नेताओं में अहंकार झलक रहा है।

काजल बोले, मेरे काम पर डिबेट कर ले भाजपा

काजल ने कहा कि सुशासन, सडक़, बिजली, फोरलेन और पानी जैसे मसलों पर भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर एक शब्द नहीं बोल रहे। सिर्फ जनता को बरगलाकर वोट बटोरना चाहते हैं। काजल ने चुनौती दी कि भाजपा कहीं भी उनके काम को लेकर डिबेट कर ले।  भाजपा ने ही फोरलेन के काम में रोड़ा अटकाया है।

किसान सैल-ओबीसी विभाग भी प्रचार में डटा

पवन काजल के लिए कांग्रेस के किसान सैल और ओबीसी विभाग ने भी प्रचार तेज कर दिया है। इसी तरह काजल के स्कूली दोस्त भी उनके लिए समर्थन जुटा रहे हैं। वहीं, सैकड़ों किसान भी गांव-गांव जाकर किसानों  कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के पक्ष में प्रचार करने का आह्वान कर रहे हैं।