डांस पर आधारित फिल्म में फिर काम करेंगे वरूण

By: May 27th, 2019 12:07 am
डांस पर आधारित फिल्म में फिर काम करेंगे वरूण

मुंबई – बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन एक बार फिर डांस पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। 
वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी। इसमें वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। वरुण के हिस्से एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटि शो ‘वर्ड ऑफ डांस’ में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे। इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड ड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पाछे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है। शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम चालू कर दिया है। शैलेंद्र द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे। वरुण जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। किंग युनाइटेड ग्रुप भी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ का हिस्सा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App