डीएवी स्कूल लोअर खलियार के रैंप पर बिखरे जलवे

By: May 26th, 2019 12:10 am

मंडी। डीएवी स्कूल लोअर खलियार मंडी में दूसरी कक्षा के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडियन क्लचर विषय पर प्रतियोगिता में 32 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  प्रदीप कुमार व वंदना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। फैंसी ड्रेंस प्रतियोगिता में रिशिमा, अनिहा और आश्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शान्वी अरोड़ा और अवनी ने द्वितीय और वान्या सिंह व शौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनय गुप्ता, अयाना लोहिया, अंशुमन, आराध्या ठाकुर, रिधान समरा, दक्षिता ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया के निर्देशानुसार किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App