डीसी से लिए प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के टिप्स

By: May 25th, 2019 12:05 am

कुल्लू। पहाड़ी राज्य हिमाचल की बेटियां भारतीय प्रशासनिक सेवाएं करने में जुटी हुई हैं। वहीं, कांगड़ा जिला की बेटी सिमू धीमान भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों के टिप्स लेने के लिए उपायुक्त कुल्लू यूनुस से मिलने पहुंची। 225 किलोमीटर की दूरी तय कर कांगड़ा की बेटी कुल्लू पहुंची और उपायुक्त आईएएस की तैयारियों के टिप्स लिए। बता दें कि सिमू धीमान की सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कुल्लू में रह रहे समाजसेवी क्रिस  ठाकुर से पहचान हुई और उसके बाद सिमू कुल्लू आ गई। सिमू ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के टिप्स बारीकी से सिखाने पर यूनुस को आदर्श उपायुक्त माना है। बेटी ने करीब आधे घंटे में उपायुक्त से मुलाकात कर भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों के बारे में बारीकी से ज्ञान लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App