डेढ़घराट में दो घरों पर गिरे पत्थर, दरारें पड़ी

By: May 31st, 2019 12:05 am

कंडाघाट—चंबाघाट से कैथलीघाट तक बने रहे फोरलेन के कार्य के दौरान कंडाघाट के डेढ़घराट में गुरुवार को दो मकानों पर पत्थरों के गिरने के कारण मकानों में दरारे पड़ गई। यह हादसा उस समय हुए जब मशीन सड़क के किनारे खुदाई का कायज़् कर रही थी तो कुछ पत्थर लुढ़क कर साथ लगते मकानों पर जा गिरे। जैसे ही पत्थर मकानों से टकराए तो घर के अंदर बैठे घर के सदस्य घर से बाहर की ओर भागे। एक घर के अंदर आठ साल का लड़का पवन टीवी देख रहा था जबकि दूसरे मकान में राजेंद्र मौजूद था। राजेंद्र ने बताया की जब वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तो मकान के साथ कोई बड़ी चीज के टकराने की आवाज आई जिससे सभी घर के सदस्य बाहर की तरफ भागे। मकान मालिकों राजेंद्र व महेंद्र ने इसकी सूचना मही पंचायत के उपप्रधान लायक राम को दी। सूचना मिलने के बाद पटवारी सिरी नगर दीपक कुंडल व उपप्रधान लायक राम ने मौके का दौरा किया। इस घटना में दोनों मकानों में आई दरारों का लाखो रुपए में नुकसान आंका जा रहा है। वहीं, घर के सदस्यों ने बताया कि यदि बच्चे घर की छत पर होते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। मही पंचायत के उपप्रधान लायक राम ने बताया कि दोनों मकानों की दीवारों में काफी दरारंे आ गई है। जिसके चलते  काफी नुकसान हो गया है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सिरी नगर पटवारी दीपक कुंडल ने बताया कि उनके द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया व नुकसान का आकलन करके इस कि रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी उसके बाद मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App