तंदूर की तरह तपे मैदानी इलाके

By: May 10th, 2019 12:15 am

ऊना, नालागढ़, बिलासपुर व हमीरपुर में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

शिमला  – हिमाचल में भीषण गर्मी का सितम जारी है।  राज्य के मैदानी इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं। तापमान में भारी उछाल आने से राज्य के मैदानी इलाकों साथ-साथ पहाड़ों पर भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा कर रख दिए हैं। गुरुवार को भी मौसम साफ बना रहा। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। तापमान में उछाल आने से राज्य के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऊना का पारा 41.0 डिग्री से पार हो गया है। इसके अलावा नालागढ़ में अधिकतम तापमान 40,बिलासपुर में 38, कांगड़ा, सुंदरनगर, हमीरपुर में 37 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है। चंबा, भुतंर व नाहन में भी जनता को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक दो डिग्री का उछाल आया है।अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। पावटा साहिब का न्यूनतम पारा 24 डिग्री आका गया है। वहीं शिमला, मंडी व डलहौजी की रातें भी गर्म हो गई हैं। 

आज से तूफान-ओलावृष्टि-बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में शुक्रवार से मौसम करवट लेगा। राज्य के मैदानी इलाकों के साथ-साथ शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर,चंबा और डलहौजी के कुछ स्थानों पर 10, 11 व 13 मई को बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 15 मई तक मौसम खराब बना रहेगा, जो प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

तापमान पर नजर

शहर अधिकतम    न्यूनतम

शिमला    27.1       17.7

सुंदरनगर  37.6      13.8

भुंतर       35.0      10.4

कल्पा     23.5       5.7

धर्मशाला  30.4      16.6

ऊना       41.7       16.0

सोलन     33.0      15.0

नाहन      35.5       22.7

केलांग     18.5       3.8

कांगड़ा    37.5       17.7

बिलासपुर 38.0      16.4

हमीरपुर   37.0      16.2

चंबा       35.9      12.6

डलहौजी  22.7       17.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App