तकनीकी कारणों से राहुल की फ्लाइट लेट

By: May 11th, 2019 12:01 am

ऊना के सलोह में घरों में पहुंचकर लोगों से ली चुनावी फीडबैक

ऊना – ऊना पुलिस मैदान में रैली के बाद दिल्ली निकलते वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उड़ान कुछ देर से लिए वाधित हो गई। बताया जा रहा है कि सलोह में हेलिकाप्टर में तकनीकी कारणों से कुछ अड़चन आ गई। इसी बीच राहुल गांधी तकनीकी कर्मचारियों के साथ हर हरकत पर नजर रखे रहे और उन्होंने काम में जुटे पायलट स्टाफ की मदद भी की। इतना ही नहीं, जब कुछ ज्यादा ही देर हो गई तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सलोह मैदान के साथ लगते घरों में चले गए। अपने दरवाजे पर कांग्रेस के युवराज को देखकर लोग खुशी से झूम उठे। अचानक ही कांग्रेस के युवराज के सामने आने से बच्चों और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली। इतना ही नहीं बाद में राहुल गांधी ने लोगों से हिमाचल की सियासी हलचल का जायजा लिया। हेलिकाप्टर ठीक होने के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। बता दें कि पुलिस मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद ही राहुल दिल्ली के लिए रवाना हो गए पर दिल्ली निकलने से पहले राहुल लोगों की राय जरूर जान गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App