तीन सड़क हादसे, नौ जख्मी

By: May 10th, 2019 12:08 am

थुनाग -सराज विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़क हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो हादसे बुधवार तो एक सड़क हादसा गुरुवार को पेश आया। बुधवार को पहला हादसा भाटकीधार शावा के पास पेश आया। जहां एक आल्टो गहरी खाई में लुढ़क गई और तीन सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र टपे राम निवासी कोट, महेंद्र सिंह पुत्र मेघ सिंह निवासी सराऊ, उत्तम सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी दयोल शामिल हैं। इसके बाद दूसरा हादसा भी बुधवार को हुआ। यह हादसा मगरूकला के पास पेश आया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। तीसरी दुर्घटना गुरुवार को चिउणी बाजार के पास पेश आई, जिसमें एक बोलेरो कैंपर खाई में लुढ़क गई। इसमें ठाकुर दास पुत्र दया राम गांव कलचाम, लाल पुत्र धर्म चंद गांव डल्याच, चिंत राम पुत्र मेघ सिंह गांव  घायल हो गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App