तीर्थन नदी की ओर बढ़े दिल्ली-चंडीगढ़ के पर्यटक

By: May 22nd, 2019 12:05 am

कुल्लू—तीर्थन नदी के ऊपर बने रोप-वे ने गदगद पर्यटक बंजार घाटी की तीर्थन नदी की हसीन वादियां भी पर्यटकों को अपनी ओर खींच ला रही है। जहां सदानीरा तीर्थन नदी पर्यटकों को लुभा रही है। वहीं, नदी के ऊपर नोहांडा के पास बना छोटा रोपवे भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। रोप-वे में नदी को आरपार कर पर्यटक गदगद हो रहे हैं। यही नहीं जीएचएनपी तीर्थन वैली की ओर ट्रैकिंग भी बढ़ गई है। यहां पर मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, वेस्ट बंगाल के युवा पर्यटक पहुंच रहे हैं। शर्ची जमाला में भी पर्यटक की चहल कदम खूब चल रही है। छोई वाटरफाल पर्यटकों को लुभा रहा है। घाटी के तीर्थन रिवरव्यू होम स्टे भी पर्यटकों को काफी पसंद आ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App