थानाकलां में बैल ने जख्मी किया राहगीर

By: May 25th, 2019 12:05 am

 बंगाणा—बंगाणा उपमंडल के तहत थानाकलां में बेसहारा बैल के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। बैल ने व्यक्ति को बुरी तरह से पटका है। इससे इस व्यक्ति की जहां पसलियां टूट गई है, वहीं बाजु भी बुरी तरह से फ्रैक्चर हुई है। घायल व्यक्ति मंगत राम (71) निवासी थानाकलां को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां पहंुचाया, जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए इस व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी उपचार नहीं मिल पाया। इसके चलते घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताते चलें कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इसके चलते हड्डी रोग से पीडि़त लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बेसहारा बैल ने आंतक मचा रखा है। बैल के हमले से अभी तक करीब आधा दर्जन लोग घायल हो चुके है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त बैल को पकड़कर पशुशाला में छोड़ा जाए। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निखिल ने बताया कि अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। उच्चाधिकारियों को इस बारे अवगत करवा दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App