दलबीर सुहाग सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त

By: May 1st, 2019 12:07 am

पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को सेशेल्स गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि जनरल सुहाग दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख रहे हैं। वह 31 दिसबंर, 2016 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उरी आतंकी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना प्रमुख रहे जनरल रिटायर्ड दलबीर सिंह सुहाग को केंद्र सरकार ने देश सेवा का एक और जिम्मा सौंपा है। पूर्व सेना प्रमुख सुहाग को सेशेल्स गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया था। सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया और कई आतंकियों को मार गिराया और उनके ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए थे। जनरल सुहाग का जन्म दिल्ली से महज 65 किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर जिले के एक छोटे से गांव विसाहन में हुआ। जनरल सुहाग को देश सेवा का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता रामफल सिंह भी 18 कैवलरी रेजिमेंट से सूबेदार मेजर बनकर रिटायर हुए। जनरल सुहाग घुड़सवारी और गोल्फ का शौक रखते हैं। 1970 में इन्होंने नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास की तथा उसके बाद दलबीर सिंह सुहाग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा व देश सेवा में कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ जुट गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App