दिग्विजय के शो में भगवा पुलिस

By: May 9th, 2019 12:03 am

भोपाल – मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कम्प्यूटर बाबा के साथ रोड शो किया। यह रोड शो उस वक्त विवाद में आ गया, जब पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में भगवा गमछे के साथ तैनात किया गया। बातचीत में एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उनसे ऐसा करवाया जा रहा है। विवाद होने के बाद मध्य प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है। बता दें कि भोपाल में बुधवार को कांग्रेस के रोड शो के साथ ही बीजेपी का भी रोड शो था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार किया। रोड शो से पहले पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में देखकर सवाल उठने लगे। इस पर एक महिला पुलिसकर्मी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा अपनी मर्जी से ऐसा नहीं किया है, बल्कि करवाया जा रहा है। उधर, भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन मे कम्प्यूटर बाबा द्वारा निकाली गई साधु-संतों की रैली में नारेबाजी पर भोपाल पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App