दिग्विजय ने भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार को घेरा

By: May 9th, 2019 12:04 pm

 

दिग्विजय ने भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार को घेरा

भोपाल- मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि ‘चौकीदार’ भ्रष्टाचारियों का रखवाला क्यों बन गया है।श्री सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ का वादा किया था। देश ने भरोसा किया, मगर 5 साल में यह वादा कई बार टूटा। आज प्रधानमंत्री को रॉफेल, पीएनबी घोटाला, नीरव मोदी, विजय माल्या के कारण जाना जाता है। चौकीदार भ्रष्टाचारियों का रखवाला क्यों बन बैठा है।उन्होंने कहा कि 48 रहस्यमयी मौत, ढाई हजार से ज़्यादा आरोपी, दो हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां, अफसर से लेकर मंत्रियों तक की संलिप्तता वाले व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच संदिग्ध क्यों है। रसूखदार आरोपी एक के बाद एक कैसे छूट गए। कांग्रेस जांच कर रही है, पर केंद्र ने न्याय क्यों नहीं किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App