‘दिव्य हिमाचल’ खोजेगा बेस्ट सिंगर

शिमला —प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ संगीत के शौकीनों के लिए फिर से सुुनहरा अवसर व मंच लेकर आ रहा है। हिमाचल की आवाज सीजन-7 के ऑडिशन के लिए शिमला में वैन्यू निधार्रित कर दिया गया हैै। शिमला के ऑडिशन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में होंगे। शिमला  में ऑडिशन 30 मई को होंगे। ऐसे में संगीत प्रेमी इस मंच के माध्यम से अपने सपनेे साकार करने के लिए लंबी उड़ान भर सकते हैं। शिमला में संगीत में रूचि रखने वाले युवा ऑडिशन को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसका अंदाजा इससे बखूबी लगाया जा सकता है कि ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा ऑडिशन की तिथियां निधार्रित करते ही युवा ऑडिशन से संबंधित जानकारियां हासिल करने के लिए  शिमला कार्यालय में काफी संख्या में संपर्क  करने लगे हैं। शिमला मंे बीते वर्ष भी युवाओं ने हिमाचल की आवाज ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। युवाओं का उत्साह देखकर सीजन-7 के ऑडिशन मेंं भी काफी संख्या मंे प्रतिभागियोंं के उमडने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खास कर युवाओं के सपने को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है। इस कड़ी में ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए हिमाचल की आवाज सीजन-7 लेकर आ रहा है, जिसके द्वारा संगीत के शौकीन अपने सपनों को साकार करने के लिए उडान भर सकते हैं। शिमला में हिमाचल की आवाज सीजन-7 के लिए आखिरी चरण का ऑडिशन होगा।

ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल जारी…

शिमला ऑडिशन के लिए फीस शेडयूल भी जारी कर दिया गया है। ऑडिशन में भाग लेने के लिए जूनियर वर्ग की फीस 450 और सीनियर वर्ग की फीस 650 निधार्रित की गई है।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

हिमाचल के ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होंगे। जूनियर वर्ग की  आयु सीमा 8 से 16 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हैं। ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण 30 मई को सुबह 10 बजे से आरंभ हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए सपंर्क करेंः

इच्छुक प्रतिभागी 0177-2629030, 7018004284, 9418624624, 8894674053 पर संपर्क कर सकते हैं।