दूसरा कीर्तन दरबार पहली जून से

सोलन —सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी सोलन की तरफ से गुरु नानक देव के 550 प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरा कीर्तन दरबार पहली व दो जून 2019 को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें देश विदेश में याति प्राप्त रागी जत्थे संगतों को निहाल करंगे। कीर्तन दरबार स्व. माता जसवंत कौर सबरवाल  की याद में आयोजित किया जा रहा है। सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी के नौ तक चलेगा। इसमें याति प्राप्त रागी चमनजीत सिंह दिल्ली वाले, मनप्रीत सिंह कानपुरी, रविंदर सिंह हजूरी रागी, मनिदर सिंह श्रीनगर वाले, दविंदर हजूरी रागी, हरनाम सिंह और हजूरी रागी गगनदीप सिंह कीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। सभरवाल ने बताया कि इससे पहले  शनिवार पहली जून को सोलन में नगर कीर्तन होगा। इसकी शुरुआत दोपहर तीन बजे  मोहन पार्क सोलन से होगी। नगर कीर्तन माल रोड होते हुए गुरुद्वारा साहिब सपरून तक निकाला जाएगा। सभरवाल ने कहा कि कीर्तन दरबार में अकाल तख्त साहिब अमृतसर सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, जथेदार केशगढ़ साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह एवं सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी हिमाचल के सदस्य दलजीत सिंह भिंडर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने कि सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी  का मुख्य उद्देश्य गुरुओं के बताई शिक्षा अनुसार सबको साथ लेकर इंसानियत की सच्ची सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रचार कमेटी जरूरतमंद लोगों की मदद करने में तत्पर है। कमेटी कीर्तन दरबार के उपलक्ष्य में दोनों दिन लंगर का आयोजन होगा।  इस मौके पर सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी सोलन के प्रधान बिक्रम जीत सिंह, कोषाध्यक्ष तजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह अमरप्रीत सिंह, फोजा सिंह, बीना अरोड़ा, हरप्रीत कौर, कमलजीत कौर प्रवीण कौर उपस्थित रहे।