देश का भविष्य युवाओं के हाथ

By: May 14th, 2019 12:05 am

 ठियोग —जुब्बल में युवा कांग्रेस द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने शिरकत की। युवाओं को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी युवाओं को हर क्षेत्र में मजबूत बनाना चाहते थे। उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया। आज देश का भविष्य युवाओं के हाथ मंे हैं। कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन हैं जिसका बीजेपी ने राष्ट्रव्यापी विरोध किया था। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक साल के भीतर 24 लाख रिक्त पदों को भरने व शिक्षा का बजट दोगुना करने की घोषणा की हैं। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर बागबानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया हैं। रोहित ठाकुर  ने ठियोग-हाटकोटी सड़क पर नरेंद्र बरागटा पर काम रोकने व द्वेषपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश युवा में प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार का प्रशासन पर अपना नियंत्रण नियंत्रण खो बैठी है जिससे चारों तरफ  अराजकता का माहौल है। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। पिछले 16 महीने के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी आई है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीनिवासन, महासचिव राविंदर दास, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कंवर भारी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App