दो हेड कांसटेबल  तीन एसपीओ पर गिरी गाज

चंडीगढ़। पुलिस कर्मियों द्वारा एक महिला की पिटाई की घटना के बारे में संज्ञान लेते हुए, हरियाणा पुलिस द्वारा दो हेड कांस्टेबल को निलंबित करने और तीन एसपीओ की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए है। इस संबंध में फरीदाबाद में आरोपियों के खिलाफ  एफआईआर भी दर्ज की गई है। यह घटना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और पीडि़ता द्वारा इस मामले में पुलिस को सूचित नहीं किया गया था। हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और गैर-कानूनी तरीके से काम करने के मामले में अपने स्वयं के कर्मियों के खिलाफ  भी सख्त से सख्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस आयुक्त फरीदाबाद द्वारा एचसी बलदेवए रोहित को सस्पेंड व एसपीओ कृष्णए हरपालए और दिनेश को बर्खास्त किया गया है। घटना में संलिप्त पांच पुलिसकर्मी के खिलाफ मारपीट, महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने इत्यादि धाराओं के अंतर्गत थाना आदर्शनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडित महिला की तलाश की जा रही है उससे संपर्क करके ब्यान दर्ज किए जाएगें।