धर्मशाला को इलेक्ट्रिक बसें जल्द

By: May 27th, 2019 12:02 am

स्मार्ट सिटी के लिए पूरी होगी गाडि़यों की खरीद प्रकिया

 शिमला  —स्मार्ट सिटी धर्मशाला के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बस खरीद प्रकिया को जल्द पूरा करेगा। हालांकि धर्मशाला स्मार्ट सिटी अथॉरिटी ने निगम को बसों की खरीददारी का जिम्मा सौंपा था। इसके लिए शिमला में स्मार्ट सिटी अथॉरिटी के साथ बैठक भी हुई थी। इसमेें यह जिम्मा सौंपा गया था, मगर लोकसभा आदर्श आचार संहिता लगने के चलते यह प्रकिया लटक गई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए शीघ्र्र ही बस खरीद प्रकिया आरंभ होगी। शिमला में हुई बैठक में तय हुआ था कि एचआरटीसी ही धर्मशाला के लिए बसें खरीदेगी। वहीं निगम ही इन बसों को आपरेट करेगा। धर्मशाला के लिए सरकार जल्द 35 और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने जा रही है। निगम द्वारा पहले से 25 इलेक्ट्रिक बसें कुल्लू-मनाली में चलाई जा रही हैं और इसके साथ ही 50 इलेक्ट्रिक टैक्सी प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाई जा रही है। ्रिशमला के लिए 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें भी पहुंच गई हैं।  अब 55 और इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का पूरी तरह से प्रचलन बढ़ाने के लिए इनकी खरीद की जा रही है। वहीं निगम में खरीदी जाने वाली पर्यावरण मित्र इलेक्ट्रिक बसें बिना गियर की होंगी।

दूसरे राज्य अपना रहे मॉडल

हाल ही में एचआरटीसी प्रबंधन ने जिस तरीके से नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए करीब 75 लाख तक का टेंडर किया है। वहीं अब देश के अन्य राज्य भी इसी पैटर्न को अपना रहे हैं।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App