धूप खिलते ही प्रदेश में 13 डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

By: May 26th, 2019 12:04 am

शिमला  —हिमाचल प्रदेश में गर्मी फिर से पसीने छुड़ाने लगी है। तापमान में एकाएक भारी उछाल आने से राज्य में दोबारा से प्रचड़ गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। राज्य के अधिकतम तापमान में एक से 13 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोेतरी रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें तोे राज्य में रविवार व सोमवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि राज्य में 28 से 31 मई तक मौसम साफ बना रहेगा। ऐसे में इस दौरान तापमान में और उछाल आने की संभावना जताईर् जा रही है।  राज्य में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से 13 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 13 डिग्री का उछाल आया है। भुंतर का पारा 17 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा कल्पा, बिलासपुर व हमीरपुर के तापमान में सात, सुंदरनगर, चंबा, नाहन में पांचं, धर्मशाला में चार, सोलन, कांगड़ा, व शिमला के तापमान में तीन डिग्री तक का उछाल आया है। राज्य के अधिकतम  तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में उछाल आने से राज्य में दिन के साथ साथ रातो को भी गर्मी का एहसास होने लगा है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन  सिंह ने बताया कि राज्य  में दो दिनों के दौरान मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य में 28 से 31 मई तक मौसम साफ बना रहेगा।

तापमान पर नजर

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    23.4       12.7

सुंदरनगर  32.8       15.5

भुंतर       30.7      11.0

कल्पा     19.7      3.9

धर्मशाला  26.4      15.4

ऊना       36.0      19.3

सोलन     28.5       13.6

नाहन      33.9      12.9

केलांग     15.4       2.8

कांगड़ा    31.6      17.7

बिलासपुर 33.5       17.1

हमीरपुर   32.2       16.5

चंबा       29.7      15.2

डलहौजी  15.1       10.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App