नंदेहड़ में चोरों ने तीन घरों में लगाई सेंध

कांगड़ा –शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि शातिरांे ने पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत नंदेहड़ गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गांव में साथ-साथ बने तीनांे घरांे में संेधमारी कर नकदी तथा  सोने के  गहने पर हाथ साफ किया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है।  पुलिस थाना कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि इसमें एक घर से चोरांे ने 50 हजार रुपए, दूसरे घर से करीब डेढ़ हजार पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा तीसरे घर से चोरांे ने सोने की नाक की तीली तथा पांच सौ रुपए चुराए हैं जबकि अन्य गहने सुरक्षित हैं। शिकायत के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने तीनांे घरांे का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।