नालागढ़ में आग बरसाने लगे सूर्यदेव

By: May 22nd, 2019 12:04 am

नालागढ़ —नालागढ़ में  गर्मी की तपिश अब कहर बरपाने लगी है। क्षेत्र में पारा 43 डिग्री पहुंच गया है और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए है। दिन के समय तो आलम यह है कि बाजार सूने होने लगे हैं ंऔर गर्मी से बचने के लिए लोग हर प्रकार के उपाय करने को बाध्य हो गए है। हालांकि बीते दिनों 44 डिग्री तापमान होने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन दो दिनों से अब अधिकतम तापमान फिर से बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो 23 व 24 मई को हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैड्ड, जिससे लोगों को इस भीष्ण गर्मी से राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार अजब गजब मौसम के रंग ने लोगों को परेशान कर दिया है।  राहत की बात यह है कि  23 व 24 मई को गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावनाएं हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App