नालागढ़ में छोटा हाथी राख,लाखों का नुकसान

By: May 13th, 2019 12:05 am

नालागढ़—नालागढ़ उपमंडल के निक्कूवाल गांव में गोशाला के समीप खड़े एक छोटा हाथी चौपहिया वाहन में अचानक लगी आग से तीन लाख का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड नालागढ़ की टीम तुरंत ही मौके पर पहंुची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के निक्कूवाल गांव में गौशाला के पास खडे़ एक चौपहिया वाहन एचपी-12जी-6868 में अचानक आग लग गई। आग से वाहन का इंजन, टायर व कैबिन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। धुंआ और आग की लपटें देखकर तुरंत ही इसकी सूचना फायर बिग्रेड नालागढ़ को दी गई। सुबह 06ः02 बजे फायर बिग्रेड को मिली सूचना पर तुरंत ही एक टीम मौके पर पहंुची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। टीम में फायरमैन अमरचंद, होमगार्ड जवान सुखदेव, धर्म सिंह व चालक अमर चंद शामिल रहे। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चौपहिया वाहन आग की चपेट में आ गया, जिससे करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। फायर आफिसर नालागढ़ पीर सहाय कौंडल ने बताया कि निक्कूवाल गांव में छोटा हाथी चौपहिया वाहन में अचानक लगी आग से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि 60 हजार की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण अज्ञात है और इस आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App