नितिन शर्मा को संयुक्त व्यापार मंडल की कमान

By: May 6th, 2019 12:05 am

ऊना—संयुक्त व्यापार मंडल ऊना शहरी इकाई की बैठक शनिवार शाम को जिला मुख्यालय पर शहर इकाई अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रधान प्रमोद वर्मा व शहरी महिला प्रधान ऊना सविता अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा शहरी यूथ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नितिन शर्मा को शहरी यूथ संयुक्त व्यापार मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा रितेश दूबे को शूज एसोसिएशन का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल में शहरी इकाई का विस्तार करते हुए तरसेल लाल शर्मा को सचिव, साहिल ठाकुर, ओंकार कपिला व मुकुल बाली को कानूनी सलाहकार व गणेश सांभर को कार्यकारिणी मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। ऊना शहरी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हुआ है। संयुक्त व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल और केवल व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को एकजुट होकर हल करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सभी समस्याओं को हल करने का भी आश्वासन दिया। उधर, जिला प्रधान प्रमोद वर्मा ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल ने शहरी इकाई के बाद महिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। अब शहर में यूथ की जिम्मेदारी नितिन शर्मा को दी है। नितिन जल्द ही यूथ कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार अविनाश कपिला, सोमनाथ सर्राफ, गुरवक्श सिंह मक्कड़, उपाध्यक्ष शिव कुमार आंगरा, गोपाल कपिला, महासचिव नरेंद्र सैणी, सचिव संजय कोहली, विपिन ओहरी, राजन पुरी, संजय शर्मा, संजीव नकई, लक्की पूरी, प्रिंस मक्कड़, राजा मक्कड़, मुनीष बेहल, अमन जसवाल, अजय शर्मा, राजेश सूरी, विशाल सूरी, यशपाल चौधरी, शोभित गौतम, वरूण पुरी, विनय पुरी, शाम लाल पुरी, मिलन शर्मा, जगु, प्रिंस जनता, बाबा गारमेंट्स, लक्की पुरी, सन्नी पुरी, रोहित शर्मा, विजय, जसवीर सिंह, संजीव अत्री, गौरव जोशी, अनिल हांडा, अश्वनी हांडा, प्रिंस, अमित सांभर, सांगर आंगरा, मिट्ठू व शतनजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App