निरमंड में पांच को चुनावी रैली में गरजेंगे सीएम

By: May 2nd, 2019 12:02 am

नी -भाजपा मंडल आनी की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय आनी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोरीलाल सागर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा  के प्रचार में तेजी लाने और आगामी पांच मई को आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड में सीएम जयराम ठाकुर की आयोजित होने वाली ऐतिहासिक चुनावी रैली को सफल बनाने के संदर्भ में चर्चा व रूपरेखा तैयार की गई।  बैठक में  विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र  के लिए यह बडे़ गौरव की बात है कि उन्हें पड़ोस के विधानसभा क्षेत्र चच्योट से प्रदेश का कर्मठ मुख्यमंत्री मिला है, जिनके कुशल एवं प्रगतिशील नेतृत्व में पूरे प्रदेश सहित आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी का दिन आनी के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस को आनी में मनाकर क्षेत्रवासियों को विकास के कई तोहफों से मालामाल किया। विधायक ने कहा कि  आनी में सीएम द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी हो रही हैं, विरोधी दल कांग्रेस इस संदर्भ अनर्गल बयानबाजियां कर लोगों को गुमराह कर रहें हैं। बैठक में विधायक किशोरी लाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री  सत्येंद्र शर्मा, आनी के चुनाव प्रभारी जियालाल जिहान, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, युवा मोर्चा चुनाव प्रभारी वेद ठाकुर, नूरदास ठाकुर,   तथा दीपू, सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App