नेहरू से लेकर राहुल तक सभी ने दिया धोखा

By: May 1st, 2019 12:01 am

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल के संयुक्त लोकसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि देश की जनता से गरीबी हटाओ का वादा करके पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर  राहुल गांधी तक सभी देश की जनता को धोखा देते रहे हैं। श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल के कार्यकाल  में कांग्रेस के 55 वर्षों की तुलना में देश के लिए कहीं अधिक काम किया है। श्री मोदी के आदेश पर उन्होंने मूधल गांव का दौरा कर एक दलित के घर में एक दिन बिताया था। अपने एक दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने क्षेत्र के निवासियों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की और लोगों ने उन्हें इस बात से अवगत कराया गया कि मूधल में बिजली और गांव को जाने  वाली पक्की सड़क दोनों का अभाव था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App