नैहरियां में युवक ने खुद को लगाई आग

By: May 14th, 2019 12:05 am

अंब-थाना अंब के तहत नैहरियां मंे एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। राकेश कुमार (35) निवासी नैहरियां पहले चंडीगढ़ में एक मारुति कंपनी में काम करता था। पिछले करीब आठ महीने से वह नौकरी छोड़ घर पर दिहाड़ी आदि लगा कर अपनी रोजी-रोटी कमा रहा था। रविवार रात करीब छह बजे दिहाड़ी लगाकर घर पहंुचने के बाद उसने कपडे़ बदलने के बाद रात करीब सात बजे घर के पीछे जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। घटना के समय पीडि़त अकेला घर पर था। पड़ोसियों ने आग की लपटें देख मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक उसका 90 प्रतिशत शरीर आग की लपटों से झुलस चुका था। घटना के बाद उन्हें तुरंत अंब अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ऊना अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। नौकरी छोड़ने के बाद पीडि़त परेशान रहता था। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि नैहरियां में एक व्यक्ति ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App