नोटबंदी ने बिठाया बागबानों का भट्ठा

By: May 10th, 2019 12:07 am

ठियोग -शिमला लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल जुब्बल-कोटखाई में जनसंपर्क अभियान के तहत कोटखाई तहसील के पुड़ग, रावलाक्यार, रुखलाए चड़याना, महासू, प्रेमनगर, बखोल, हिमरी, देवगढ़ में चुनाव प्रचार किया। शांडिल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी की वजह से बागबानों-किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा,  जिससे बागबान आज तक उभर नहीं पा रहे। सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की बात की गई थी। पांच सालों में आयात शुल्क बढ़ाना तो दूर की बात हैं पिछले वर्ष रिकॉर्ड सेब आयात किया गया जिससे सेब के दामों में भारी गिरावट आई। जबकि पिछले वर्ष 1.50 करोड़ सेब पेटी का उत्पादन हुआ था। आयात शुल्क न बढ़ने से यदि अच्छी फसल लग जाए, तो बागवानों को सेब कौडि़यों के दाम बेचना पड़ेगा। उन्होंने पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के कार्यकाल को निराशजनक बताते हुए कहा कि कश्यप ने सेब बाहुल क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार के कार्यकाल में मंहगाई चरम सीमा पर हैं। कांग्रेस कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए थे, जबकि मोदी सरकार के समय शिक्षा के बजट को कम किया गया।  मोदी सरकार का विकास केवल प्रचार में ही सीमित रहा, जबकि धरातल में सभी वादे हवा हो गए हैं। शांडिल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में न्याय योजना की घोषणा की हैं, जिसमें 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72000 रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर भी थे। रोहित ठाकुर ने मौजूदा विधायक व सरकार को घेरते हुए कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा में भाजपा के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एक भी नई योजना शुरू नहीं हुई इसके विपरीत जो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय चल विकासात्मक योजनाएं चली हुई थी उसे रोकने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागबानों के सेब भंडारण के लिए जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र  में तीन सीए स्टोर खड़ापत्थर, अणु और बाघी के लिए मंजूर हुए थ,े जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एपेडा के साथ एमओयू हो गया था और राज्य की हिस्सेदारी भी जमा करवा दी थी, लेकिन तत्कालीन एपेडा निदेशक नरेंद्र बरागटा ने  तीनों सीए स्टोर रद्द करवा दिए। ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना पर पदयात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले बरागटा मात्र आठ प्रतिशत शेष कार्य नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में रखरखाव की कमी के कारण सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App