न भाजपा-न कांग्रेस, नोटा दबाएंगे

घुमारवीं -प्रदेश में परिवहन सेवा प्रदाता संगठन भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों से नाखुश हैं। परिवहन सेवा प्रदाताओं का आरोप है कि उनकी सुनवाई न तो कांग्रेस सरकार के समय हुई और न ही अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रही है, जिससे प्रदेश परिवहन सेवा प्रदाता संगठन से जुड़े लोग व उनके परिवार भाजपा और कांग्रेस पार्टी की अपेक्षा नोटा का बटन दबाएंगे। सभी परिवहन सेवा प्रदाता अपने-अपने परिवार, सगे-संबंधियों तथा आम लोगों को नोटा का बटन दबाने के लिए जागरूक करेंगे। प्रदेश परिवहन सेवा प्रदाता संगठन के मुख्य सलाहकार विपिन चंदेल ने बताया कि संगठन से जुड़े प्रदेश परिवहन सेवा प्रदाता वोट तो डालेंगे, लेकिन चुनावों में उतरे दलों के प्रत्याशियों को नहीं, बल्कि नोटा का बटन दबाएंगे। बिलासपुर से रोशन लाल, ज्ञान चंद, नीरज चंदेल, दीप चंद, रामानंद शर्मा, मदन लाल तथा जिला कुल्लू से डोला राम, दिनेश कुमार, योद्धराज, पुष्कर मेहता, जबेराम, संचित सूद, अनिल शर्मा, नरोत्तम राम, सुनील दत्त, केसर सिंह, महेश शर्मा, अमित, विनोद, देशराज, चेतराम, संतोष, नीरज, राजेश व अशोक सहित अन्य ने नोटा को वोट डालने का ऐलान किया है।