पक्षी गणना के लिए नई तकनीक पर टिप्स

By: May 30th, 2019 12:01 am

शिमला – वन विभाग के मुख्यालय में प्राणी प्रभाग द्वारा पक्षी गणना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डा. सविता ने की। कार्यशाला में पक्षियों की गणना में विभिन्न उपकरणों के प्रयोग एवं तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में पक्षी गणना के विशेषज्ञ सोहल कादर, लक्ष्मी नरसिम्हा और कुलभूषण सिंह सूर्यावंशी ने पक्षी गणना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस तरह से पक्षियों की गणना करते हुए हमें समय व स्थान का चयन करना है तथा विभिन्न उपकरणों के प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा. सविता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी अजय श्रीवास्तवा, मुख्य अरण्यपाल शिमला आरके गुप्ता एवं मुख्य अरण्यपाल नागेश गुलेरिया भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App