पांवटा साहिब में आग बरसाने लगे सूर्य देव

By: May 11th, 2019 12:06 am

पांवटा साहिब -पांवटा साहिब मे सूर्य देव अब आग उगलने लगे हैं। यहां पर दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बुधवार और गुरुवार की अपेक्षा तापमान मे एक डिग्री की गिरावट हुई लेकिन फिर भी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। अब तो दिन मे गर्म हवाएं चलने लगी है जिससे गर्मी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। दिन मे बाजार और अन्य स्थानों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बन रही है। लोग अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए हर उपाय करने मंे लगे हैं। कोई कोल्ड ड्रिंक तो कोई गन्ने का रस पीकर अपने भीतर का तापमान संतुलित कर रहे हैं। कोई यमुना व बाता नदी मे डुबकियां लगा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनो में तेज हवाएं और बारिश की संभावना से तापमान मंे गिरावट दर्ज हो सकती है। लेकिन इस समय हाल बेहाल है। जानकारी के मुताबिक गर्मी के लिए कुख्यात पांवटा दून अब भट्टी की मानिंद तपने लगा है। न दिन में चैन है न रात को। जितने दिन गर्म हो रहे हैं राते भी उतनी ही तप रही है। जिस कारण लोग रात को दो बजे तक भी गर्मी के कारण सो नही पा रहे हैं। उपर से बिजली के कट लग जाएं तो दम घुटने की नौबत आ जाती है। शुक्रवार को भी पांवटा का मिजाज गर्म रहा। दिन में गर्म हवाएं चलने से लोगों को सांस लेने मंे भी दिक्कतें आ रही थी। जिसे देखों छांव की तलाष मे नजर आ रहा था। ऐसे मंे स्कूली बच्चों पर इस गर्मी की सबसे ज्यादा मार पड़ती है।  साथ ही दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से अपने काम के लिए पांवटा आने वाले लोगों को भी तपती गर्मी में समय बीताना पड़ता है। गर्मी से बचने के लिए हालांकि लोग हर तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन चिकित्सकों की माने तो खूब पानी पीना, ठंडे फल खाने से गर्मी से बचा जा सकता है। पांवटा सिविल अस्पताल के चिकित्सक डा. राजीव चौहान का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए जितना हो सके पानी पिएं। इससे आपके शरीर मंे पानी की कमी नही रहेगी। बर्फ  वाले पानी से परहेज करें। आजकल मार्केट से जो भी फल लाएं उसे घर मे आधे घंटे तक पानी के टब या बाल्टी मे डूबों कर रखें। इससे फल की गर्म तासीर खत्म हो जाती है। इसके अलावा धूप मे बाहर निकलने से परहेज करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App