पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By: May 30th, 2019 12:01 am

जम्मू – पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिला के शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की। पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान ने चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App