पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

By: May 6th, 2019 12:02 am

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रणी चौकियों और गांवों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के केरी सेक्टर में सुबह 11 बजे से सीमा पार से गोलाबारी और गोलीबारी की जा रही है। यह गोलाबारी खबर लिखे जाने तक जारी थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दुश्मन की तरफ गोले दागे जा रहे हैं। फिलहाल  भारत में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App