पाटिल की सबसे बड़ी जीत

By: May 25th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव 2019 में रिकार्ड मतदान (67.11 फीसदी) के साथ-साथ रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहली बार चार प्रत्याशियों ने छह लाख मतों के अंतर से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से गुजरात की नवसारी सीट से भाजपा के सीआर पाटिल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के पटेल धर्मेशभाई भीमभाई को 689668 वोटों से हराया है। पाटिल को 969430 वोट मिले हैं। हरियाणा के करनाल से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने 909432 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कह्नलदीप शर्मा को 656142 वोटों के अंतर से हराया है। हरियाणा के ही फरीदाबाद सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे कृष्ण पाल ने भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना को 638239 वोटों के अंतर से हराया है। कृष्ण पाल को 910787 वोट मिले हैं। राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुभाष चड्डद्र बहेडि़या ने कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 612000 वोटों के अंतर से हराया है। बहेडि़या को 936065 वोट मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App