पालमपुर में पूर्व सैनिक लीग ने तय किया प्लान, भाजपा-कांग्रेस घेरीं

By: May 12th, 2019 12:02 am

पालमपुर –पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों व वीर नारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं साझा की वहीं, इन्हें प्रस्ताव के माध्यम से समाधान के लिए प्रेषित किया गया। लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि लीग अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों व कार्यरत सैनिकों के लिए अलग से केंद्र सरकार में पुर्नवास मंत्रालय गठन की मांग उठाई। इसके लिए पूर्व सैनिक लीग प्रदेश के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यरत व पूर्व सैनिकों के लिए अन्य सेवाओं के साथ मंत्रालय होने से सैनिकों की कई समस्याएं अनसुनी रहती है,  क्योंकि सिविल सेवाओं में कार्यरत कर्मियों के सेवा नियम व शर्तें सैनिकों से अलग हैं। इस कारण सैन्य समाज से संबंधित समस्याओं के लिए अलग कल्याण मंत्रालय का होना जरूरी है। उन्होंने देश की दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस व भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों की दलों ने अपने घोषण पत्रों में सैन्य समाज के लिए कोई अलग प्रावधान नहीं रखा है। जबकि सैन्य समाज को लेकर दोनों ही दल अपने दावे करते रहे हैं।  इस मौके पर लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा, मेजर प्यारे लाल, कै. प्रकाश चंद, प्रधान सिंह, कर्म चंद चौधरी, हरनाम सिंह गुलेरिया, रशम चंद कटोच, विहारी लाल अवस्थी, सूबेदार शेष राम शर्मा, केबीएल शर्मा, भूमि सिंह जंबाल, जगरनाथ, मुंशी राम, राजिंद्र सिंह गुलेरिया, मिलाप चंद, ओंकार सिंह, अश्वनी व्यासख् हरि सिंह जंबाल व भूरि सिंह व हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App