पीएम मोदी ने एक भी वादा नहीं किया पूरा

By: May 14th, 2019 12:04 am

रोहडू —पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों का आह्वान किया है कि देश में लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी अब आमजन की है। लोकतंत्र के इस पर्व में सब को एकजुट होकर अपनी आहूति देनी होगी। रोहडू के चिढ़गांव में सोमवार को चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को बनाया। देश को एकसूत्र में पिरोया। देश की एकता और अखंडता के लिए इसके नेताओं ने अपनी जान तक की कुर्बानी दी। आज देश की एकता एक बार फिर खतरे में पड़ती जा रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा और इन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जो वादे किए थे, वे कोई भी पूरे नहीं किए। भाजपा के इस कार्यकाल में देश में बेरोजगारी बढ़ी। देश की विकास दर में भारी कमी हुई। नोटबंदी  से देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा। जीएसटी की मार से छोटे व्यापारी अपना कारोबार बंद करके घर बैठने पर मजबूर हो गए हैं।  वीरभद्र सिंह ने कहा कि मां भीमा काली के आशीर्वाद से उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है और उम्र भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वह रोहडू आकर सुकून महसूस करते हैं  । इस मौके पर विक्रमादित्य भी उनके साथ थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App