पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह डलहौजी में

By: May 8th, 2019 12:05 am

चंबा—पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को डलहौजी व चुराह हलके के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांगडा- चंबा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पवन काजल के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेगें। इस दौरान कांगड़ा- संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पवन काजल भी विशेष तौर से मौजूद रहेंगें। इन चुनावी जनसभओं को संबोधित करने के उपरांत सांझ पहर पूर्व मुख्यमंत्री वापिस शिमला लौट जाएंगें। यह जानकारी चुराह हलके के पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हेलिकाप्टर के माध्यम से बुधवार सवेरे बनीखेत पहुंचेंगे। तदोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला डलहौजी हलके के सुंडला पहुंचेगा। जहां पूर्व मुख्यमंत्री पवन काजल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सुंडला में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद चुराह हल्के के भंजराडू पहुंचेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री भंजराडू में भी चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि भंजराडू पधारने पर कार्यकर्ताओं द्धारा पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार वेल्कम किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App