पोलिंग बूथों पर वोट डाल सकेंगे चुनाव कर्मचारी

By: May 15th, 2019 12:01 am

जालंधर। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सबंधित 5780 कर्मचारी अपनी ड्यूटी वाले पोलिंग बूथ पर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उनको चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। जिला उपायुक्त सह जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने मंगलवार को कहा कि जिन कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगी है और वह जालंधर लोकसभा क्षेत्र  निवासी हैं, अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर ही वोट डाल सकेंगे।  उन्होंने कहा कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास फार्म 12-ए भरकर देने वाले कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी के पास के बूथ के चुनाव अधिकारी को चुनाव  ड्यूटी सर्टिफिकेट दिखाना होगा और कर्मचारी अपनी वोट डाल सकेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जालंधर के 506 कर्मचारी, जालंधर ग्रामीण  पुलिस के 766 कर्मचारी, फिल्लौर और नकोदर विधान सभा क्षेत्र  के 297 प्रत्येक, शाहकोट क्षेत्र के 280, करतारपुर के 295, जालंधर पश्चिमी क्षेत्र 750, जालंधर केंद्रीय क्षेत्र 768, जालंधर उत्तरी के 735, जालंधर कैंट के 706 और आदमपुर क्षेत्र 380 कर्मचारियों की ओर से चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट को अप्लाई किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App