प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होमगार्डों को न्याय की आस

By: May 26th, 2019 12:05 am

डलहौजी —आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन को प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनने पर फिर से न्याय की उम्मीद जगी है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता जोगिंद्र चौहडि़या एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अब होमगार्ड जवानों को न्याय देने की अपील की है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि होमगार्ड जवान व उनके परिवार भी भारत देश के नागरिक हैं जिनकी भी समय के अनुसार जरूरतें और अपेक्षाएं बदली हैं। मगर न जाने क्यों केंद्र सरकार द्वारा अब तक इस वर्ग की जरूरतों और अपेक्षाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया है। होमगार्ड जवानों के भविष्य में भी एक बदलाव की जरूरत है।  एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि देश में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के समानांतर देश-प्रदेश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर करने वाले होमगार्ड जवानों को आज 70 वर्षों से भी ज्यादा समय हो चुका है। प्रतिवर्ष लाखों के हिसाब से नई भर्तियां की जाती हैं, लेकिन होमगार्ड जवानों को बंधुआ मजदूरों की तरह सात दशकों से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास किया काम किया सकारात्मक बदलाव लाए, सभी जाति धर्मों के लोगों को एक सूत्र में पिरोने के प्रयास किए और बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास किया तभी देश की जनता ने पुन प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा को स्थापित किया है। ऐसे में एसोसिएशन को भी पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार अब होमगार्ड जवानों के साथ न्याय करेगी। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App