प्रियंका की रिहाई में देरी से नाराज सुप्रीम कोर्ट

By: May 16th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली – उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की विवादित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में गिरफ्तार भाजयुमो कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की रिहाई में विलंब को लेकर राज्य सरकार एवं कोलकाता पुलिस को बुधवार को आड़े हाथों लिया। कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रियंका के वकील नीरज किशन कौल ने खंडपीठ को अवगत कराया कि आदेश की सत्यापित प्रति नहीं मिलने का आधार बनाकर प्रियंका को रिहा नहीं किया गया। राज्य सरकार की वकील आस्था शर्मा ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि प्रियंका को सुबह पौने 10 बजे रिहा किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App