प्रीमियम में छाई पालमपुर शाखा

By: May 10th, 2019 12:04 am

पालमपुर -भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर शाखा के अभिकर्ताओं की मेगा मीटिंग में शिमला मंडल के विपणन प्रबंधक अशोक ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।  इस अवसर पर शाखा के मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार, शाखा प्रबंधक गुरदियाल चंद व मोती राम, सहायक प्रबंधक सुरिंदर कुमार मेहरा व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यातिथि अशोक ठाकुर ने पालमपुर शाखा के सभी अभिकर्ताओं और अधिकारियों को शिमला मंडल में अव्वल रहने पर बधाई दी और  बताया कि गत वित्तीय वर्ष में शाखा ने रिकार्ड  व्यवसाय करते हुए 11407 पालिसी तथा 25.80 करोड़ प्रीमियम किया तथा जहां पालमपुर शाखा शिमला डिवीजन में प्रीमियम के आधार पर प्रथम रही वही, पालिसी के आधार पर शाखा पालमपुर द्वितीय स्थान पर रही। उन्होंने आशा जताई कि चालू वित्तीय वर्ष में भी पालमपुर शाखा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करके नई ऊंचाइयों को छुएगी। अशोक ठाकुर ने  विगत वर्ष में शाखा के विकास अधिकारी मनोज कंुवर द्वारा 1637 पालिसी व पांच करोड़ प्रीमियम करके अग्रणी रहने पर विकास अधिकारी मनोज कुंुवर को सम्मानित किया। वहीं अन्य करोड़पति विकास अधिकारियों में  राजेश चोपड़ा द्वारा 1.75 करोड़, पवन कौशल द्वारा 1.47 करोड़, नानक चंद ठाकुर के 1.17 करोड़ व संजीव गोयल द्वारा 1.02 करोड़  चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर अवनीत कुमार के 2.06 करोड़, राजिंदर कुमार शर्मा द्वारा 1.47 करोड़ व विजय कुमार राणा के 1.25 करोड़ प्रीमियम करके प्रथम तीन स्थानों पर रहने के लिए सम्मानित किया। शाखा पालमपुर में पालिसी आधार पर प्रथम दस अभिकर्ताओं में मदन लाल शर्मा, अश्वनी, दिव्य मिश्रा, मिस सोनी, आनीरजा, स्वरूप चंद, सुनीता देवी, ब्रिज भूषण, कृष्ण कुमार व सीमा चौधरी को भी सम्मानित किया गया वहीं अन्य सम्मानित किए गए शतकवीर अभिकर्ताओं में श्रवण रविंद्र, अवनीत, चेतन, सुशी, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, धरमिंदर व अनिल शामिल रहे। वहीं प्रीमियम आधार पर करोड़पति अभिकर्ताओं में चंचल शर्मा के 1.51 करोड़, अश्वनी राणा द्वारा 1.31 करोड़, अंकित शर्मा व रजनी राणा के एक एक करोड़ प्रीमियम के  योगदान पर उन्हें भी सम्मानित किया गया,  वही प्रीमियम आधार पर अन्य अग्रणी सदस्यों में वंदना डोगरा, अशोक कटोच, संजय, सीमा, पल्लव ठाकुर व मंजु लता को भी सम्मान मिला।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App