फगलोट में सात क्विंटल गेहूं राख

By: May 8th, 2019 12:10 am

थ्रैशिंग के दौरान ही उठीं लपटें, देखते-देखते सब स्वाह

भोरंज—उपमंडल भोरंज के फगलोट गांव मंे थ्रैशिंग के दौरान अचानक गेहूं के गट्ठांे मंे आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ककड़ के गांव फगलोट में  मंगलवार दोपहर आग लगने से गेहूं के लगभग 100 गट्ठे जल गए। बिमला देवी पत्नी स्व. विजय कुमार गांव फगलोट के खेतों में गेहंू थ्रैशिंग की जा रही थी और थ्रेशर के नजदीक ही गेहंू के गट्ठे के ढेर लगाए थे। थ्रैशिंग करते समय अचानक आग लग गई, जिससे परिवार के लगभग 100 गट्ठे गेहंू के जल गए। इस कारण लगभग छह-सात क्विंटल गेहंू का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगजनी की घटना से पीडि़त बिमला देवी ने बताया कि जिन खेतों की गेहंू के गट्ठे जले हैं, उनमंे 40 से 45 मण गेहंू होती थी। ग्राम पंचायत उपप्रधान जय सिंह ने बताया कि वह मौके पर गए थे। थ्रैशिंग से लगभग 100 गट्ठे गेहंू के जल गए हैं। स्थानीय पटवारी को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App