बंगाणा के दामाद सत्यम ओडिशा में बने सांसद

By: May 25th, 2019 12:15 am

बंगाणा – बंगाणा के दामाद सप्तमगिरी शंकर ओलाका ओडिशा में सांसद बने हैं। वह बंगाणा के तनोह पंचायत के गांव दुघार निवासी जगत सिंह के दामाद हैं। सत्यम गिरी ओलाका पुत्र रामचंद्रयम कोरापुट संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था और 3613 मतों से जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सप्तमगिरी शंकर का छह वर्ष पूर्व पूजा देवी पुत्री जगत सिंह से शादी हुई थी। वर्तमान में यह ओडिशा में ही रह रहे हैं। 39 वर्षीय ओलाका बतौर इंजीनियर अमरीका में अपनी सेवाएं दे रहे थे, परंतु उनका उद्देश्य समाज सेवा था, जिसके लिए वह लाखों रुपए की नौकरी छोड़ भारत आ गए और अपने संसदीय क्षेत्र में जन सेवा में जुट गए। विजयी होने पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान देसराज, विट्टू, सतपाल, दीपक, जनक, शुभम आदि ने उन्हें फोन पर बधाई दी और गांव में मिठाई बांटी। उनकी धर्मपत्नी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि  उनके ससुर भी सात बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App