बड़े घरानों को पटकनी दे गए रामस्वरूप शर्मा

 रिकांगपिओ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव हो या फिर 2019 के चुनाव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप प्रदेश के दो बड़े राजनीतिक घरानों को पटखनी देने में कामयाब रहे हैं। प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक घरानों को मात देने के पीछे उन की अपनी लोक प्रियता है या फिर वह भी मोदी की सुनामी में अपनी नाव पार कर गए हैं इस पर अभी कहना जल्दबाजी होगा। बता दंे कि वर्ष 2014 के मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्म पत्नि प्रतिभा सिंह मैदान में खड़े हुए। इस दौरान भाजपा की सीट पर मैदान में रामस्वरूप शर्मा को टिकट दिया गया। उस दौरान प्रतिभा सिंह के समुख रामस्वरूप शर्मा को कमजोर प्रत्याशी के रूप मे देखा जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणामों में रामस्वरूप शर्मा बड़े अंतर से जीत हासिल कर गए। इसी तरह इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मैदान में उतारा गया। कहा जा रहा था कि कई वर्षों तक राजनीति में रहे पंडित सुखराम व अनिल शर्मा के आगे रामस्वरूप शर्मा का टिकना मुश्किल है, लेकिन चुनाव नतीजों में रामस्वरूप शर्मा आश्रय शर्मा पर भी भारी पड़े।