बनेर में खाई में गिरी गाड़ी, दो घायल पीजीआई रैफर

स्वारघाट – चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर स्वारघाट से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर बनेर में मनाली से दिल्ली जा रही एक सूमो सड़क से लगभग दो सौ फुट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है।  चालक की पहचान राजीव कुमार (23) पुत्र सुशील कुमार हाउस नंबर 109 डीडीए फ्लैट नई दिल्ली और महिला की पहचान पारुल सिंह पी. आर्या निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।