बलवीर वर्मा ने शुरू की आभार यात्रा

By: May 26th, 2019 12:05 am

नेरवा—शिमला संसदीय क्षेत्र में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में आज तक के इतिहास में सबसे अधिक 38 हजार वोट लेने वाली पहली पार्टी भाजपा बन गई है। साथ ही पार्टी को यह गौरव चौपाल विधान सभा क्षेत्र में के मतदाताओं ने दिलवाया है।  इससे पहले संसदीय क्षेत्र के किसी भी विधान सभा क्षेत्र में इतने वोट न तो भाजपा को व ना ही कांग्रेस को। यह बात चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने क्षेत्र में आभार यात्रा पर निकलने से पहले नेरवा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।  उन्हों ने शिमला संसदीय क्षेत्र में चौपाल से सबसे अधिक करीब 27 हजार मतों की बढ़त दिलवाने के लिए चौपाल की जनता का आभार व्यक्त किया है।  विधायक क्षेत्र के मतदातों का आभार करने के लिए आभार यात्रा पर निकले हैं। इस सिलसिले में शनिवार को विधायक ने देइया, मालत व कुपवी का दौरा किया।  उन्होंने कहा कि भाजपा को इतनी बड़ी बढ़त दिलवा कर चौपाल की जनता ने उनकी जिम्मेदारियां बढ़ा दी हैं।  अब पूरे चौपाल की जनता की कसौटी पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।  वह इस चुनौती को स्वीकार कर जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे।  चौपाल से मिली प्रचंड बढ़त से गदगद विधायक ने कहा कि जनादेश आने के बाद देश व प्रदेश में विपक्ष लगभग समाप्त हो गया है व पूरा देश मोदीमय हो चूका है।  प्रदेश व देश ही नहीं आज पूरा विश्व एक ही नाम पर नजर रखे हुए है और वह है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय आज एक कार्यालय नहीं मंदिर बन चूका है,जहां पर सबकी मुरादें पूरी हो रही है। यह बात चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने क्षेत्र का धन्यवाद दौरा प्रारंभ करने से पहले नेरवा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।  विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री में अपना कार्यभार संभालते ही प्रदेश के लोगों के लिए 30 नई योजनाए लाकर एक बड़ी पहल की है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शोषित और वंचित वर्ग के लिए लाइ गई योजनाओं का प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है।  इसी का नतीजा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा को चारों सीटों पर प्रचंड जीत हासिल हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App