बारिश… बंगाणा में सड़क पर गिरा पेड़, लोग तंग

बंगाणा -बंगाणा क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई बारिश व अंधड़ तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से खेतों में काट कर रखी गेहंू की फसल भीग गई। वहीं, अंधड़ से विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिर गए। थानाकलां-भाखड़ा सड़क मार्ग पर सफेदे व खैर के पेड़ गिरने से करीब अढ़ाई घंटे तक आवाजाही बंद रही। इस दौरान दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनंे लग गई। अपने गंतव्य स्थान तक पहंुचने के लिए वाहन चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। हालांकि विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। मशीनों की मदद से पेड़ों को सड़क पर से हटाया गया और आवाजाही को शुरू किया गया। बताते चले कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज अंधड़ व बारिश से विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिर गए। भाखड़ा-थानाकलां मार्ग पर दो जगहों पर सफेदा व खैर के बडे़-बडे़ वृक्ष गिर गए। इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहंुचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान करीब अढ़ाई घंटे के कड़े परिश्रम के बाद पेड़ों को हटाया गया। उधर, बारिश होने से किसानों की गेहंू की फसल भीग गई।