बूथ वाइज लीड में पांवटा भाजपा ने लगाया शतक

By: May 30th, 2019 12:03 am

पांवटा साहिब -नरेंद्र मोदी की आंधी और पांवटा भाजपा की मेहनत का ही नतीजा है कि इस बार पांवटा भाजपा ने बूथ वाइज लीड में शतक लगा दिया। कुल 103 बूथ वाली पांवटा विधानसभा मंे भाजपा ने 100 बूथों पर लीड हासिल कर इतिहास दर्ज कर दिया है। कांग्रेस केवल मात्र तीन बूथों पर ही आगे रही है जो कांग्रेस की चिंता बढ़ाने के लिए बड़ी बात है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को गुटबाजी छोड़कर एक मंच पर आकर इस सुनामी से पार पाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के आए परिणामों मंे यदि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से भाजपा को 27517 वोट की लीड मिली है। पोस्टल बैलेट इसके अतिरिक्त होंगे। बूथ वाईज विवरण देखें तो पांवटा साहिब के कोटड़ी बूथ पर पड़े 730 मंे से भाजपा को 636 और कांग्रेस को 73, व्यास में 736 मंे से भाजपा को 541 और कांग्रेस को 171, गुलाबगढ़ में 585 मंे से भाजपा को 153 और कांग्रेस को 418, टोका नगला में 964 में से भाजपा को 589 और कांग्रेस को 364, जामनीवाला 638 मंे से भाजपा को 323 और कांग्रेस को 298 वोट, खारा 703 में से भाजपा को 530 और कांग्रेस को 154, बायकुंआ 655 में से भाजपा को रिकार्ड 623 और कांग्रेस को 21, कुंडियो 833 में से भाजपा को 531 और कांग्रेस को 290, भगवानपुर 839 में से भाजपा 178 और कांग्रेस को 636, पीपलीवाला 815 मंे से भाजपा को 550 और कांग्रेस को 239, पुरूवाला एक 519 मंे से भाजपा को 314 और कांग्रेस को 186, पुरूवाला-दो 485 में से भाजपा को 395 और कांग्रेस को 77 वोट, पुरूवाला तीन 834 में से भाजपा को 553 और कांग्रेस को 254, संतोषगढ़ 297 मंे से भाजपा को 195 और कांग्रेस को 96, सूरजपुर 650 में से भाजपा के खाते में 366 और कांग्रेस को 257, पातलियों-एक 372 में से भाजपा को 259 और कांग्रेस को 108, पातलियों-दो 822 में से भाजपा को 539 और कांग्रेस को 204, घुतनपुर 568 में से भाजपा को 316 और कांग्रेस को 231, सतीवाला 376 मंे से भाजपा को 303 और कांग्रेस को 66, बहराल 634 मंे से भाजपा को 461 और कांग्रेस को 141, केदारपुर 647 में से भाजपा को 459 और कांग्रेस को 170, भांटावली-एक बातामंडी 565 में से भाजपा को 389 और कांग्रेस को 158, भांटावाली-दो 728 मंे से भाजपा को 585 और कांग्रेस को 122, किशनपुरा 913 में से भाजपा को 746 और कांग्रेस को 157, भूपपुर-1 में 577 मंे से भाजपा को 345 और कांग्रेस को 218, भूपपुर-2 में 440 में से भाजपा को 309 और कांग्रेस को 123, बद्रीपुर-एक 725 में से भाजपा को 521 और कांग्रेस को 185, बद्रीपुर-दो 454 में से भाजपा को 323 और कांग्रेस को 118, तारूवाला 844 मंे से भाजपा को 611 और कांग्रेस को 212, तारूवाला हीरपुर 777 मंे से भाजपा को 711 और कांग्रेस को 55, तारूवाला-दो 730 मंे से भाजपा को 606 और कांग्रेस को 99, निहालगढ़-एक 660 मंे से भाजपा को 385 और कांग्रेस को 255,  भंगानी-5 में 418 मंे से भाजपा को 242 और कांग्रेस को 165, गोजर में 716 मंे से भाजपा के खाते में 505 और कांग्रेस को 198 और माजरी पहाडूवाला बूथ पर पड़े कुल 641 मत में से भाजपा को 545 और कांग्रेस को 81 वोट मिले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App